1.
एक विद्यार्थी को एक पुस्तक की खरीद पर निम्नलिखित चार ऑफर मिल रहें थे
I – 20% और 20% की दो क्रमिक छूट
II – 25% और 15% की दो क्रमिक छूट
III – 30% और 10% की दो क्रमिक छूट
IV – 5% और 35% दो क्रमिक छूट
कौन-सा ऑफर विद्यार्थी को सबसे अधिक छूट प्रदान करता है?
2.
एक ग्राहक किसी विशेष वस्तु को खरीदने के लिए 40% की छूट या 25% और 15% की दो क्रमिक छूटों के बीच निर्णय नहीं ले पा रहा हैं दोनों छूटों के बीच कितना अंतर है?
3.
यदि किसी वस्तु का अंकित मूल्य ₹7,895 है और दी जाने वाली छूट 4.2% है, तो विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
4.
ईंधन की कीमत क्रमागत तीन महीनों में 40%, 10% और 50% कम की गई है, लेकिन चौथे महीने में 50% वृद्धि की गई है। चौथे महीने में ईंधन की कीमत में उसकी मूल कीमत की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई है?
5.
निम्नलिखित छूट योजनाओं के तहत ₹1,500 अंकित मूल्य वाली एक पुस्तक पर के विक्रय मूल्य (₹ में) के बीच में कितना अंतर होगा?
(i) प्रत्येक 20% की दो क्रमिक छूट
(ii) 30% और 10% की दो क्रमिक छूट
6.
ईंधन की कीमत क्रमागत तीन महीनों में 55%, 10% और 20% कम की गई है, लेकिन चौथे महीने में 65% वृद्धि की गई है। चौथे महीने में ईंधन की कीमत में उसकी मूल कीमत की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई है?
7.
ईंधन की कीमत क्रमागत तीन महीनों में 40%, 50% और 15% कम की गई है, लेकिन चौथे महीने में 40% वृद्धि की गई है। चौथे महीने में ईंधन की कीमत में उसकी मूल कीमत की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई है?
8.
यदि अंकित मूल्य पर 26% की छूट देने के बाद पाँच ब्लूटूथ उपकरणों का विक्रय मूल्य ₹14,430 है, तो एक उपकरण का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
9.
एक कंप्यूटर की कीमत ₹22,200 है। 25% की कमी के बाद कंप्यूटर की कीमत कितनी होगी?
10.
एक व्यापारी क्रय मूल्य से 20% अधिक मूल्य अंकित करता है तथा 20% की छूट देता है। लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
11.
रिया अपने सभी वस्तुओं पर 12% की छूट प्रदान करती है और नकद भुगतान करने वाले ग्राहकों को 6% का अतिरिक्त छूट प्रदान करती है एक ग्राहक को ₹2,400 अंकित मूल्य वाले पंखे के लिए कितना भुगतान करना होगा यदि वह नकद भुगतान करता हैं?
12.
एक स्कूटर का अंकित मूल्य ₹1,80,000 है। दुकानदार ने ₹1,20,000 पर 4% और शेष धनराशि पर 2.5% की स्कीम की छूट देता है। स्कूटर का विक्रय मूल्य (₹ में) कितना हैं?
13.
एक कुर्सी का अंकित मूल्य ₹1,800 है और अंकित मूल्य पर 18% की छूट दी जाती है। निवल मूल्य (net price) ₹1,220 तक लाने के लिए ग्राहक को अब कौन – सी अतिरिक्त छूट दी जानी चाहिए?(दशमलव के बाद दो स्थानों तक पूर्णंकित करें।)
14.
प्रत्येक 15% की दो क्रमिक वृद्धि, प्रत्येक 12% की दो क्रमिक कमी से कितने प्रतिशत अधिक है? (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित )
15.
एक खुदरा विक्रेता अपने उत्पादों के अंकित मूल्य पर 25% की व्यापार छूट और 8% की अतिरिक्त छूट देता है। यदि भुगतान उसकी दुकान के सदस्यता कार्ड के साथ किया जाता है। वह लागत पर 15% का निवल लाभ अर्जित करता है। उसके द्वारा उत्पादों का अंकित मूल्य कितने प्रतिशत अधिक रखा गया है?
16.
मनप्रीत दीवाली के अवसर पर अपने ग्राहकों को स्वेटर की बिक्री पर 12% और 8% की दो क्रमिक छूटें प्रदान करता हैं। मनप्रीत द्वारा प्रदान की गई समतुल्य एकल प्रतिशत छूट क्या है?
Leave a Reply