Percentage MCQs in Hindi

1. 
एक परीक्षा में, गणित के तीन पेपर, अंग्रेजी के दो पेपर और विज्ञान का एक पेपर था। सभी पेपर 100 अंकों के थे। S को गणित में 60%, अंग्रेजी में 70% और विज्ञान में 50% अंक मिले। सभी पेपर में उसके अंको का प्रतिशत कितना था?

2. 
एक संख्या को पहले 15% घटाया जाता है और फिर 20% बढ़ाया जाता है। इस प्रकार संख्या, मूल संख्या से 78 अधिक है। मूल संख्या ज्ञात कीजिए।

3. 
पेट्रोल के मूल्य में (प्रति लीटर ) 85% की वृद्धि होती है। इसकी खपत में कितनें प्रतिशत की कमी कर दी जाए कि इस पर होने वाले व्यय में केवल 48% की वृद्धि हो?

4. 
एक उम्मीदवार को 25% अंक प्राप्त होते हैं और वह 68 अंको से अनुत्तिर्ण हो जाता है, जबकि एक दूसरे उम्मीदवार , जिसे 50% अंक प्राप्त होते हैं, को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंको से 42 अंक अधिक प्राप्त होते हैं। परीक्षा के लिए पूर्णांक ज्ञात कीजिए।

5. 
पेट्रोल के मूल्य में (प्रति लीटर ) 60% की वृद्धि होती है। इसकी खपत में कितनें प्रतिशत की कमी कर दी जाए कि इस पर होने वाले व्यय में केवल 12% की वृद्धि हो?

6. 
यदि \(x\) का 4% = 72, है, तो ______\(x\) के बराबर है।

7. 
यदि \(x\) का 2% = 348, है, तो _____ \(x\) के बराबर है।

8. 
किसी जिले की जनसंख्या 369000 है, जिसमें 186000 पुरूष हैं। 45% जनसंख्या साक्षर है। यदि 45% पुरूष साक्षर हैं, साक्षर महिलाओं का प्रतिशत कितना होगा?

9. 
एक शर्ट की कीमत में पहले 15% की वृद्धि हुई और फिर 12% की कमी हुई, और एक बार फिर 8% की वृद्धि हुई। शर्ट की कीमत में निवल वृद्धि या कमी प्रतिशत ( दशमलव के एक स्थान तक सही) ज्ञात कीजिए।

10. 
दो उम्मीदवारों द्वारा लडे़ गए एक चुनाव में एक उम्मीदवार का कुल मतो का 25% मत मिले और फिर भी वह 20,000 मतों से हार गया। डाले गए मतों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए। (सभी मत वैध है)

11. 
एक बेईमान दुकानदार ₹ 95 प्रति किलोग्राम के क्रय मूल्य पर चावल बेचने का दावा करता है, लेकिन वह जो वजन इस्तेमाल करता है, जिस पर 1 kg लिखा होता है, वास्तव में उसका वजन 950 gm ही होता है। इस प्रकार 95 kg वास्तविक वजन वाले चावल को बेचने पर उसे कितना लाभ होगा?

12. 
एक चुनाव में दो उम्मीदवारों ने भाग लिया। उनमें से एक ने कुल वोटों का 62.5% हासिल किया और 996 वोटों से जीता। डाले गए वोटों की कुल संख्या कितनी हैं?(सभी वोट वैध हैं)

13. 
दो मिक्सर और एक टीवी की कीमत ₹7,000 है, जबकि दो टीवी और मिक्सर की कीमत ₹9,800 है। एक टीवी की कीमत कितनी होगी?

14. 
यदि (A +B) का 4%, (A – B) के 28% के बराबर है, तो A : B ज्ञात कीजिए।

15. 
एक दुकानदार के पास 5000 kg बासमती चावल है। वह इस बासमती चावल का कुछ भाग 20% के लाभ पर और शेष चावल 35% के लाभ पर बेच देता है। उसे पूरे लेन -देन में 29% का लाभ होता है। क्रमशः 20% लाभ और 35% लाभ पर बेची गई मात्रा क्या है?

16. 
सुनील, बासिद, विक्रम और कुलदीप को 3 : 7 : 8 : 13 के अनुपात में वेतन मिलता है। यदि सुनील और बासिद के वेतन के बीच का अंतर ₹ 2,000 है, तो विक्रम और कुलदीप के वेतन (₹ में) के बीच कितना अंतर है?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *