Time & Work MCQs in Hindi

1. 
A किसी कार्य को 32 दिनों में और B उसी कार्य को 48 दिनों मे पूरा कर सकता है। वे 8 दिनों तक एक साथ कार्य करते हैं और फिर A कार्य करना छोड़ देता है। शेष कार्य का 60% भाग B कितने समय (दिन में) पूरा करेगा?

2. 
राजेश्वर एक कार्य को 12 दिनों में, विक्रम 6 दिनों में और टाइगर 15 दिनों में पूरा कर सकता हैं। वे सभी एक साथ कार्य करना शुरू करते हैं, लेकिन राजेश्वर 2 दिन बाद कार्य करना छोड़ देता है और विक्रम कार्य पूरा होने से 3 दिन पहले कार्य करना छोड़ देता हैं। कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?

3. 
एक किले में 150 पुरूषों के लिए 85 दिनों के भोजन का प्रबंध था। 15 दिनों के बाद, 25 पुरुष किले से चले गए। बचा हुआ भोजन कितने दिनों तक चलेगा?

4. 
रितु और मोना मिलकर एक घर की पेंटिंग 18 दिनों में कर सकती हैं। रितु को अकेले पेंटिंग पूरी करने में 27 दिन लगेंगे। मोना को अकेले पेंटिग पूरी करने में कितना समय लगेगा?

5. 
किसी जॉब से अर्जित धनराशि, किए गए कार्य के घंटों की संख्या के अनुक्रमानुपाती हैं। यदि 6 घंटे में ₹ 324 अर्जित होते हैं, तो 29 घंटे कार्य करने पर कितनी धनराशि (₹ में) अर्जित होगी?

6. 
एक कार्य को 20 पुरूष, या 30 महिलाएँ, या 50 लड़के एक दिन में पूरा कर सकते हैं। 2 पुरूष और 5 लड़के एकांतर दिनों में कार्य करते हैं और 6 महिलाएँ सभी दिन कार्य करती हैं। यदि पुरूष पहले दिन कार्य शुरू करते हैं, तो कार्य _______ दिनों में पूरा हो जाता हैं।

7. 
किसी निश्चित कार्य को करने के लिए, A और B बारी – बारी से एक – एक दिन छोडंकर कार्य करते हैं, जिसमें B पहले दिन कार्य करना शुरु करता है। A अकेले उस कार्य 22 दिनों में पूरा कर ,सकता हैं। यदि कार्य \(11\frac{1}{2}\) दिनों में पूरा हो जाता है, तो B अकेले मूल कार्य का \(\frac{3}{4}\) भाग कितने दिनों में पूरा करेगा?

8. 
4 पुरूष और 3 महिलाएँ एक कार्य को 6 दिनों में पूरा करते हैं, तथा 5 पुरूष और 7 महिलाएँ उसी कार्य को 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 8 पुरूष और 6 महिलाएँ उसी कार्य को पूरा करने में कितना समय लेंगे?

9. 
यदि अनिल प्रतिदिन 8 घंटे काम करके एक काम को पूरा करने में 5 दिन लेता हैं, तो प्रतिदिन 6 घंटे काम करके उसे काम पूरा करने में कितने दिन लगेगें?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *