Speed Time and Distance MCQs in Hindi

1. 
210 m और 140 m लंबाई वाली दो रेलगाड़ियाँ एक ही दिशा में क्रमश: 80 km/h और 150 km/h की चाल से गतिमान हैं। पीछे से आ रही तेज चाल वाली रेलगाड़ी को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?

2. 
एक धारा की चाल 9 km/h है। एक नाव धारा के अनुकूल 56 km और धारा के प्रतिकूल 28 km की दूरी 7 घंटे में तय कर सकती है। स्थिर जल में नाव की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।

3. 
एक व्यक्ति 9km/hr की चाल से कोलकाता से अहमदाबाद जाता है तथा उसी मार्ग से 18 km/hr की चाल से कोलकाता वापस आता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल (km/hrमें) ज्ञात कीजिए।

4. 
दो रेलगाड़ियाँ, जिनमें से प्रत्येक 180 m लंबी है, समानांतर पटियों पर 50 km/hr और 70 km/hr की चाल से एक दूसरे की ओर बढ़ रही हैं। कितने सेकंड में वे एक दूसरे को पूरी तरह से पार की जाएँगी?

5. 
रचिन एक दूरी 2 घंटे तक 60 km/hr की चाल से और 80 km की दूरी 40 km/hr की चाल से तय करता है। रचिन की औसत चाल (km/hrमें) ज्ञात कीजिए।

6. 
दो ट्रेनें 60km/h और 110 km/h की चाल से विपरीत दिशाओं में गति कर रही हैं। एक ट्रेन की लंबाई 360 m हैं। उन्हें एक – दूसरे को पार करने में 21 सेकंड का समय लगता है। दूसरी ट्रेन की लंबाई (mमें) दशमलव के 2 स्थानों तक ज्ञात कीजिए।

7. 
मुकुल से 1.35 km की दूरी पर एक बंदूक चलाई जाती है। वह तीन सेकंड के बाद इसकी ध्वनि सुनती है। ध्वनि किस चाल (m/sमें) से यात्रा करती है?

8. 
मनोज शहर A से शहर B तक यात्रा करता है। यदि मनोज अपनी कार को अपनी सामान्य चाल की \(\frac{1}{5}\) चाल पर चलाता है, तो वह शहर B तक 36 मिनट देरी से पहुंचता है। यदि मनोज अपनी कार सामान्य चाल से चलता, तो शहर A से शहर B तक यात्रा करने में उसे कितना समय (मिनट में) लगता?

9. 
एक व्यक्ति 78km/hr की चाल से कोलकाता से अहमदाबाद जाता है तथा उसी मार्ग से 91km/hr,की चाल से कोलकाता वापस आता है। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।

10. 
दो स्टेशन A और B एक – दूसरे से 370 km की दूरी पर हैं। एक ट्रेन स्टेशन A से 9:00 A.M. पर चलती है तथा स्टेशन B की ओर 20 km/hr की चाल से यात्रा करती है। दूसरी ट्रेन स्टेशन B से 10: 00 A.M पर चलती है और स्टेशन A की और 50 km/hr की चाल से य़ात्रा करती हैं। वे किस समय पर एक – दूसरे से मिलती हैं?

11. 
170 m और 480 m लंबाई वाली दो रेलगाड़ियाँ एक ही दिशा में क्रमशः 70km/h और 80 km/h की चाल से गतिमान हैं। पीछे से आ रही तेज चाल वाली रेलगाड़ी द्वारा दूसरी रेलगाड़ी को पूरी तरह से पार करने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?

12. 
एक कार 8 km की चार क्रमिक दूरियाँ क्रमशः 12 km/hr, 18 km/hr, 24 km/hr और 36 km/hr की चाल से तय करती हैं। पूरी दूरी के लिए इसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी हैं?

13. 

चेतन शहर A से  शहर B तक यात्रा करता है।यदि चेतन अपनी सामान्य चाल की \(\frac{3}{4}\) चाल पर चलता है, तो वह शहर   B तक 33 मिनट देरी से पहुंचता हैं। यदि चेतन अपनी  कार सामान्य  चाल से चलाता, तो शहर A से शहर B तक यात्रा करने में उसे कितना समय (मिनट में) लगता ?

14. 
एक चोर, एक पुलिसकर्मी को देखता है और वह 18 m/s की चाल से भागने लगता है। 12 सेकंड बाद, पुलिसकर्मी एक निश्चित चाल से चोर के पीछे दौड़ना शुरू करता है। यदि पुलिसकर्मी चोर तक पहुंचने के लिए 864 मीटर की दूरी तय करता है, तो पुलिसकर्मी की चाल (m/s में) ज्ञात कीजिए।

15. 
148 m और 152 m लंबी दो ट्रेने समानांतर पटरियों पर क्रमश: 62 km/h और 46km/h, की चाल से एक दूसरे की ओर बढ़ रही हैं। जिस क्षण वे आपस में मिलेंगी, उससे कितने समय बाद वे एक दूसरे को पार कर लेंगी?

16. 
एक पुलिसकर्मी एक चोर का पीछा करता हैं। पुलिसकर्मी तथा चोर की चाल क्रमश: 10 kmph और 8 kmph हैं। यदि पुलिसकर्मी 15 मिनट देर बाद चोर का पीछा करना शुरू करता है, तो पुलिसकर्मी को चोर को पकडंने में कितना समय लगेगा?

17. 
एक पुलिसकर्मी एक चोर का पीछा करता हैं, जो कि उससे 150 मीटर आगे है, और वे क्रमश: 6 km/h और 5 km/h की चाल से दौड़ते हैं। चोर को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी कितनी दूरी तय करता है?

18. 
स्थिर जल में एक नाव की चाल 13 km/h है और धारा की चाल 4 km/h है। 68 km की दूरी धारा की दिशा में तय करने में लगने वाले समय की तुलना में धारा की विपरीत दिशा में समान दूरी तय करने में उसे कितना अधिक समय लगेगा? (निकटतम मिनट तक सही)

19. 
1500 m की एक वृत्ताकार दौड़ मे, P और Q एक ही बिंदु से और एक ही समय पर क्रमशः 20 km/h और 35 km/h की चाल से दौड़ना शुरू करते हैं। यदि वे एक दिशा में दौड़ रहे हैं तो वे ट्रैक पर पहली बार कितने समय बाद मिलेंगे?

20. 
रवि अपने गांव से कॉलेज 5km/h की चाल से जाता है और 4 km/h की चाल से वापस आता हैं। यदि उसे कुल मिलाकर 9 घंटे लगते हैं, तो गांव और कॉलेज के बीच की दूरी (km में) ज्ञात कीजिए।

21. 
समानांतर पटरियों पर 45 km/hr और 51km/hr की चाल से , एक – दूसरे की ओर चल रहीं दो रेलगाड़यों को, एक – दूसरे को पार करने में 21 सेकंड का समय लगता हैं। यदि एक रेलगाड़ी की लंबाई 290 m है, तो दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई कितनी (m में) हैं?

22. 
725 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी को 235 मीटर लंबी एक सुरंग को पार करने में 48 सेकंड लगते है।रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।

23. 
60 km/h की चाल से चल रही एक रेलगाड़ी स्टेशन A से 7 : 00 a.m पर निकलती है और 84km/h की चाल से चल रही एक दूसरी रेलगाड़ी स्टेशन A से 9 :30 a.m पर उसी दिशा में समानांतर पटरियों पर चलना शुरू करती है। स्टेशन A से कितनी दूरी (kmमें) पर और दूसरी रेलगाड़ी के कितने घंटे की यात्रा के बाद वें दोनों रेलगाड़ियां एक साथ होगी? अपना उत्तर इसी क्रम में व्यक्त कीजिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *